Bareily News: आज से करवट लेगा मौसम, तापमान बढ़ने से सताएगी उमस
बरेली, अगस्त 18 -- Bareily News: बरेली। बारिश के चलते तापमान में आई गिरावट से गर्मी-उमस का असर काफी कम हो गया है। दिन और रात में तापमान सामान्य से नीचे रहा। हालांकि अब मौसम करवट ले सकता है और पारा चढ़ने से उमस का असर बढ़ेगा। बीते चौबीस घंटे में जिले में 17.2 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। दिन में अधिकतम तापमान 30.7 और रात में न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह कई इलाकों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी हुई। हालांकि दोपहर में मौसम में बदलाव दिखा और हल्की धूप निकली। धूप की वजह से दिन के तापमान में मामूली इजाफा हुआ है। हालांकि तीन दिन से हो रही बारिश की वजह से गर्मी-उमस का असर कम है। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अतुल कुमार ने बताया कि अब मौसम में बदलाव का अनुमान है। हल्की बारिश के आसार हैं लेकिन तापमान में इजाफा हो सकता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.