Bareily News: आज राम करेंगे बुराई के प्रतीक रावण का अंत
बरेली, अक्टूबर 20 -- Bareily News: शहर में बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक रावण के पुतले का दहन मंगलवार को किया जाएगा। श्री रानी लक्ष्मीबाई रामलीला समिति चौधरी मोहल्ला की ओर से हार्टमन कॉलेज के सामने मेला ग्राउंड पर रात 9 बजे 55 फुट का रावण के पुतले का दहन होगा। इसके साथ 50-50 फुट के कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले रहेंगे। मेला प्रबंधक श्रेयांश बाजपेयी ने बताया कि रावण दहन के साथ ही आतिशबाजी विशेष आकर्षण रहेगी। दर्शक एक घंटे तक अतिशबाजी का आनंद ले सकेंगे। श्री रामलीला परिषद जोगी नवादा श्री बाबा बनखंडी मेला ग्राउंड पर रात 9 बजे रावण के पुतले का दहन होगा। संरक्षक हरिओम राठौर ने बताया रामलीला मंचन के पीछे तालाब की जमीन इस बार 30 फुट रावण के पुतले और 25-25 फुट के कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले जलाए जाएंगे। सुभाष नगर रामलीला समिति के मंत्री आलोक तायल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.