Bareily News: आज नगर भ्रमण पर निकलेंगे भगवान जगन्नाथ स्वामी
बरेली, जुलाई 16 -- Bareily News: शहर में गुरुवार को भगवान जगन्नाथ स्वामी की रथ यात्राएं श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली जाएंगी। विभिन्न मंदिरों से निकलने वाली रथ यात्राओं में भगवान गणेश, राम दरबार, शिव परिवार समेत अन्य देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां, डीजे और बैंड श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेंगे। सबसे प्रमुख रथ यात्रा श्री जगन्नाथ स्वामी मंदिर, बाग बृगतान सिकलापुर से सुबह 11 बजे शुरू होगी। यात्रा ताड़ी खाना, साहू गोपीनाथ, पटेल चौक, नवल्टी चौराहा और सिविल लाइंस होते हुए मंदिर परिसर पहुंचेगी। रथ यात्रा में शामिल देवी-देवताओं की झांकियां और भव्यता इसका प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहेंगी। बरगद वाला मंदिर, लाला कल्लूमल, आमगिरीगंज से दोपहर 12 बजे भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली जाएगी। यह भी पढ़ें- Aurangabad News: 18 जुलाई को निकलेगी भगवान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.