बरेली, अक्टूबर 21 -- अखिलेश यादव के रामपुर दौरे पर मौलाना का निशाना Bareily News: बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के रामपुर दौरे को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक आने के कारण अखिलेश यादव मुसलमानों को रिझाने के लिए आजम खां से मिलने रामपुर जा रहे हैं। मौलाना ने इसे देर से उठाया गया कदम बताते हुए कहा कि अब बहुत देर हो चुकी है। उन्होंने कहा कि मुसलमानों की नाराजगी दूर करने के लिए केवल आजम खां से मुलाकात करना काफी नहीं होगा। मौलाना ने कहा कि वह कई महीनों से सपा प्रमुख के सामने मुस्लिम मुख्यमंत्री की मांग, आबादी के अनुपात में 150 मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट देने और आजम खां से जेल में मुलाकात न करने जैसे मुद्दे उठाते रहे हैं। उ...