Bareily News: आकाशीय बिजली गिरने से ट्रांसफार्मर फुंका,
बरेली, अगस्त 18 -- Bareily News: शेरगढ़ संवाददाता। क्षेत्र के गांव नूराबाद गांव के पास लगे विद्युत ट्रांसफार्मर पर सोमवार रात आकाशीय बिजली गिरने से ट्रांसफार्मर फुंक गया। ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद से पूरे गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई ग्रामीणों के अनुसार रामपाल नेमचंद राजेन्द्र कुमार, बारिश के दौरान अचानक तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली ट्रांसफार्मर पर गिरी, जिससे ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद पूरे गांव की बिजली गुल हो गई। बिजली आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से जल्द से जल्द फुंके ट्रांसफार्मर को बदलवाकर बिजली आपूर्ति सुचारु कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.