बरेली, अक्टूबर 4 -- Bareily News: शेरगढ़ संवाददाता । ब्लॉक मुख्यालय पर आकांक्षी ब्लॉक शेरगढ़ की टास्क फोर्स कमेटी की बैठक आयोजित की गई। जिसमें 5 और 6 अक्टूबर को बरेली में विशेष सचिव के दौरे के कार्यक्रम की तैयारी को लेकर समीक्षा हुई। शनिवार को ब्लाक कार्यालय में आयोजित बैठक में सभी विभागों के कार्यक्रम क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। इस दौरान स्वास्थ्य शिक्षा कृषि पशुपालन जल जीवन मिशन बाल विकास आजीविका मिशन समेत प्रत्येक विभाग की योजनाओं के विषय में बारी-बारी से चर्चा की गई। इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत राजीव शर्मा,खंड शिक्षा अधिकारी अवनीश कुमार,प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ.गजेंद्र सिंह,बाल विकास परियोजना अधिकारी भानु प्रताप सिंह,एडीओ कृषि डॉ.हरिनंदन प्रसाद,एडीओ एसटी अरुण कुमार वार्ष्णेय,सीएम फेलो डॉ.फनी मणि,जेई जल जीवन मिशन अनूप कु...