Bareily News: आकांक्षा ने पैरा बेसिक कोर्स पूरा कर बढ़ाया बरेली कॉलेज का मान
बरेली, अक्टूबर 7 -- Bareily News: आठ यूपी गर्ल्स बटालियन की बरेली कॉलेज बी यूनिट की अंडर ऑफिसर कैडेट आकांक्षा ने उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए पैरा बेसिक कोर्स सफलतापूर्वक पूरा किया। एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट वंदना शर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश निदेशालय से चयनित दो कैडेटों में आकांक्षा का चयन महाविद्यालय के लिए गर्व की बात है। आगरा के आर्मी एयरबोर्न ट्रेनिंग स्कूल में एक से 25 सितंबर तक चले शिविर में देशभर से 30 कैडेट शामिल हुए। इनमें उत्तर प्रदेश के दो कैडेट थे, जिसमें एक बरेली ग्रुप से आकांक्षा और दूसरा अलीगढ़ ग्रुप से था। प्रशिक्षण के दौरान कैडेटों ने दो किलोमीटर दौड़, पुशअप, पुलअप, पैरा पोजीशन, लैंडिंग रोल, व्हील फॉल ट्रेनर, एग्जिट ट्रेनर, इन-फ्लाइट ट्रेनर तथा पैराशूट पैकिंग का अभ्यास किया। यह भी पढ़ें- अपराजिता ने तय समय से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.