Bareily News: आकर्षक रूप देने के लिए बीस स्थानों पर तेजी से चल रहा फोकस वॉल का कार्य
बरेली, जुलाई 21 -- Bareily News: बरेली। मुख्य संवाददाता : शहर को स्वच्छ, सुंदर और आकर्षक बनाने की दिशा में प्रमुख स्थानों पर फोकस वॉल का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है। शहर के 20 महत्वपूर्ण स्थानों पर बन रही इन फोकस वॉलों का उद्देश्य प्रमुख चौराहों, सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक स्थानों की सुंदरता बढ़ाना है। ज्यादातर स्थानों पर निर्माण कार्य 35 से 75 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है। विकास भवन, आयुक्त कार्यालय और उद्योग विभाग कार्यालय के सामने बनने वाली फोकस वॉल का 75 प्रतिशत निर्माण पूरा हो चुका है। 100 फुटा विकास तिराहा आदिनाथ चौक पर बनने वाली फोकस वॉल का 70 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है। इसके अलावा मनोहर भूषण इंटर कॉलेज ग्राउंड, महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय, सुरेश शर्मा नगर चौराहा, डीडीपुर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.