बरेली, सितम्बर 1 -- Bareily News: बरेली। बरेली मंडल के राजकीय एवं अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मियों के जुलाई एवं अगस्त माह का मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। इसके कारण कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। लगातार दो माह का मानदेय लंबित होने से आउटसोर्स कर्मियों में आक्रोश है। शिक्षणेत्तर कर्मचारी संयुक्त परिषद के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष हरी शंकर ने कहा कि आउटसोर्स कर्मी विद्यालयों में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ कर रहे हैं। इसके बावजूद दो माह का मानदेय लंबित रहना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने अधिकारियों से जल्द मानदेय निर्गत करवाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...