बरेली, जुलाई 10 -- Bareily News: जिले के राजकीय विद्यालयों में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मियों को अप्रैल एवं मई माह का मानदेय अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है। इस पर शिक्षणेत्तर कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष हरी शंकर ने चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि लगातार दो माह का मानदेय लंबित रहने से कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के समक्ष गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आउटसोर्सिंग कर्मी विद्यालयों की स्वच्छता, सुरक्षा, कार्यालयीय कार्यों तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। इसके बावजूद समय पर मानदेय का भुगतान न होना श्रमिकों के अधिकारों का हनन है। कर्मचारियों को परिवार का भरण-पोषण, बच्चों की शिक्षा, चिकित्सा तथा अन्य आवश्यक खर्चों के लिए कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है। डीआईओएस से मांग की ...