Bareily News: आईडीए कैंट के दीवाली उत्सव में रामलीला का मंचन
बरेली, नवम्बर 2 -- Bareily News: आईडीए बरेली कैंट की ओर से धूमधाम से दीपावली महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ। इसके बाद दंत चिकित्सकों ने मिलकर रामलीला का मंचन किया। चिकित्सकों और उनके परिवारों के लिए हाउजी, लकी सेवन और रिंग थ्रो समेत कई मनोरंजक खेल आयोजित किए गए। नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. अनूप आर्य ने एक अजनबी हसीना से यूं मुलाकात हो गई गीत सुनाकर तालियां बटोरीं। समारोह में आईएमए यूपी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. रवीश अग्रवाल, डॉ. रवि मेहरा, आईएमए बरेली अध्यक्ष डॉ. डीपी गंगवार, आईडीए अध्यक्ष डॉ. हिमांशु शर्मा, सचिव डॉ. सलिल बलदेव, डॉ. हिमांशु अग्रवाल, डॉ. अमित सिंह और पूनम सिंह और कोषाध्यक्ष डॉ. आकांक्षा सिंह समेत संगठन के सदस्य शामिल हुए। यह भी पढ़ें- Agra News: डांडिया की खनक और कॉमेडी के ठहाके से गूंजा का दीपोत्सव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.