Bareily News: आईडब्ल्यूसी ग्लोरी प्लस ने जरूरतमंदों को बांटा भोजन
बरेली, अक्टूबर 1 -- Bareily News: आईडब्ल्यूसी ग्लोरी प्लस ने जरूरतमंदों को बांटा भोजन बरेली। पितृपक्ष के अवसर पर आईडब्ल्यूसी ग्लोरी प्लस की ओर से जरूरतमंद और गरीब लोगों के लिए रसोई ऑन व्हील्स सेवा जारी है। इसी क्रम में समाजसेवी डॉ. मधुलिका सिंह ने सेवा का शुभारंभ किया। डॉ. मधु गुप्ता के साथ सदस्यों ने जरूरतमंदों को भोजन वितरित कर पितृपक्ष को सेवा और मानवता से जोड़ने का संदेश दिया। सेवा कार्य में परिवार, मित्रों और स्टाफ का सहयोग मिल रहा है। सरिता, सुभिता, मीता और नीरज सहित टीम के सदस्यों ने भोजन वितरण में सहयोग किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.