Bareily News: आईटीआई में प्रवेश का मौका, 30 अक्तूबर तक होंगे दाखिले
बरेली, अक्टूबर 24 -- Bareily News: बरेली। जिले के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में प्रवेश सत्र 2026-27 और 2026-28 के लिए पांचवें चरण के तहत रिक्त सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू है। नोडल प्रधानाचार्य, राजकीय आईटीआई शिवकुमार शर्मा के अनुसार, इच्छुक अभ्यर्थी 30 अक्तूबर तक वॉक-इन प्रक्रिया के तहत प्रवेश ले सकते हैं।प्रवेश के लिए पूर्व पंजीकृत और नए पंजीकृत अभ्यर्थी संबंधित राजकीय आईटीआई में उपलब्ध रिक्त सीटों के सापेक्ष आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को मूल प्रमाणपत्र, अंकपत्र, उनकी एक-एक प्रमाणित प्रति और दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ ले जाने होंगे। प्रवेश संबंधी जानकारी राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद की वेबसाइट www.scvtup.in पर उपलब्ध है। निर्धारित अंतिम तिथि के बाद किसी भी स्थिति में प्रवेश नहीं लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.