Bareily News: आईटीआई प्रशिक्षुओं को बरेली में ही रोजगार दिलाने पर जोर
बरेली, सितम्बर 29 -- Bareily News: बरेली। सेवा संकल्प अभियान के तहत 30 सितंबर को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) सीबीगंज में एक दिवसीय अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन होगा। मेले की तैयारियों को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में औद्योगिक प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। जिलाधिकारी ने उद्योग प्रतिनिधियों से अधिक से अधिक आईटीआई प्रशिक्षुओं को बरेली में ही रोजगार उपलब्ध कराने के प्रयास करने को कहा। आईटीआई सीबीगंज के प्रधानाचार्य शिव कुमार शर्मा ने अधिक से अधिक औद्योगिक प्रतिष्ठानों से मेले में शामिल होने की अपील की। बैठक में आईआईए बरेली चैप्टर अध्यक्ष शेखर अग्रवाल, लघु उद्योग भारती अध्यक्ष विशाल अरोड़ा और गौरव एनर्जिंग के तरुण भसीन समेत सेवायोजन व उद्योग विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- आईटीआई गौरीगंज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.