बरेली, अक्टूबर 24 -- Bareily News: बरेली। आईएसए क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को दो मैच खेले गए। पहला मुकाबला सेक्रेड हार्ट्स व मदर्स पब्लिक स्कूल के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए मदर्स स्कूल की टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में अपने सभी विकेट खोकर 57 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए सेक्रेड हार्ट्स स्कूल की टीम ने 11.4 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 57 रन बनाकर जीत अपने नाम कर ली। वहीं दूसरा मुकाबला डीपीएस व नारायणा पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया। इसमें डीपीएस की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नारायणा पब्लिक स्कूल को 43 रनों से हराकर जीत हासिल की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...