बरेली, जुलाई 23 -- Bareily News: आईआईए बरेली चैप्टर का बुधवार को अधिष्ठापन समारोह हुआ। मुख्य अतिथि धर्मपाल सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार एमएसएमई क्षेत्र के सशक्तिकरण के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। सरकार उद्योगों के लिए बेहतर आधारभूत सुविधाएं एवं निवेश-अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। कार्यक्रम के दौरान आईआईए बरेली चैप्टर की नई टीम ने पदभार भी ग्रहण किया। एग्जीक्यूटिव क्लब में आयोजित कार्यक्रम में वनमंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने कहा कि औद्योगिक विकास एवं पर्यावरण संरक्षण एक-दूसरे के पूरक हैं। उन्होंने उद्योगों में हरित ऊर्जा, जल संरक्षण एवं पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने हेतु सभी उद्यमियों का आह्वान किया तथा आईआईए द्वारा किए जा रहे उद्योग हितैषी कार्यों की सराहना की। यह भी पढ़ें- Lucknow News: आईआईए लखनऊ चैप्टर के चेय...