बरेली, जुलाई 3 -- Bareily News: ​आंवला। बरेली-चन्दौसी रेलखंड पर आंवला स्टेशन के पास स्थित रेलवे फाटक संख्या 10/सी (आंवला यार्ड) रेलपथ की मरम्मत के कारण 5 और 6 जुलाई को सड़क यातायात के लिए पूर्णत: बंद रहेगा। सीनियर सेक्शन इंजीनियर कार्यालय, चन्दौसी द्वारा जारी सूचना के अनुसार फाटक पर एमएफआई मशीन द्वारा पैकिंग और रेल-स्लीपरों की मरम्मत का कार्य किया जाना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...