बरेली, अगस्त 27 -- Bareily News: ​आंवला। नगर में ईद-मिलादुन्नबी बड़े धूमधाम और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। नगर की बारहबुर्जी मस्जिद से जुलूस प्रारंभ हुआ। हाफिज कारी रजा अली और हाफिज रईस वरकाती ने कुरान की पवित्र आयतों की तिलावत से आरंभ किया। जुलूस घेर अन्नू खां पहुंचकर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। भूमि विकास बैंक चौराहे पर समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष मशकूर खान व जावेद अंसारी ने जुलूस पर फूल बरसाए। यहीं पर बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष संजीव सक्सेना ने भी स्वागत किया। भुर्जी टोला में सभासद राधेश्याम मौर्य जितेंद्र चंद्र राजेंद्र चंद्र ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। सीरत कमेटी के अध्यक्ष अफसर खान, सदस्य अजीजुर रहमान एवं मौलाना अब्बास ने शांति व सौंदर्यपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए समस्त नगर व क्षेत्रवासियों तथा स्थानीय पुलिस-प्रशासन का...