बरेली, अक्टूबर 4 -- Bareily News: आंवला। नगर में श्रीरामलीला मेला दशहरा कमेटी के तत्वावधान में भव्य राम बारात निकाली गई। राम बारात पुरैना ढाल से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्ग से होकर कच्चा कटरा में समाप्त हुई। इसका पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। प्रभु श्री राम के स्वरूपों की संजय अग्रवाल ने भी आरती उतारी। इसमें भगवान श्री गणेश, भगवान शिव, श्री बालाजी, काली माता, पंचमुखी हनुमान जी तथा राधा-कृष्ण ,शंकर भगवान, काली माता की झांकी रहीं। बारात में कमेटी के अध्यक्ष वीर सिंह पाल, महामंत्री अमित कुशवाह, कोषाध्यक्ष गोपाल कृष्ण अग्रवाल, नन्द किशोर मिश्रा, संजय अग्रवाल आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।फोटो 01- आंवला नगर में भव्य रामबारात निकाली गई। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: शिव बारात के साथ रामलीला महोत्सव शुरू यह भी पढ़ें- Mainpuri News: कल से रामलीला, र...