Bareily News: आंवला में जुआ खेलते 13 आरोपी गिरफ्तार
बरेली, अगस्त 11 -- Bareily News: आंवला। पुलिस ने रविवार देर रात रामवाटिका कॉलोनी के एक मकान से 13 जुआरियों को रंगेहाथ पकड़ा है। मौके से दो लाख 54 हजार रुपये और ताश के पत्ते बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि सूचना पर पुलिस ने रामवाटिका कॉलोनी में एक मकान में छापेमारी की। पकड़े गए आरोपितों में आकाश, किशोर, अनीत, शिवम, मुखबीर, शारिक, मो. आसिफ, सुरजीत, तहजीबुल, मनोज, हाशिम, विवेक और उमर शामिल हैं। सभी बदायूं जिले के रहने वाले हैं। इनमें से कई पर मुकदमे भी दर्ज हैं। उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। टीम में कस्बा इंचार्ज नितिन शर्मा, एसआई राजेश रावत, हेड कांस्टेबल जफरूददीन, कामेश्वर सिंह, पवन कुमार, उज्जवल आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.