Bareily News: आंवला में कल लगेगा रोजगार मेला, 40 कंपनियां करेंगी चयन
बरेली, अक्टूबर 12 -- Bareily News: बरेली। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय और गौरी शंकर महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में 14 अक्तूबर बुधवार को रोजगार मेला लगेगा। गुलड़िया स्थित गौरी शंकर महाविद्यालय में सुबह 10 बजे से शुरू होने वाले मेले में निजी क्षेत्र की करीब 40 कंपनियां भाग लेंगी। कंपनियां रिक्त पदों के सापेक्ष अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर योग्यतानुसार चयन करेंगी। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित मेले का उद्देश्य युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना और विकसित भारत 2047 के संकल्प से जोड़ना है। इसके लिए जिले के महाविद्यालयों, प्रबंधन, इंजीनियरिंग, मेडिकल, पैरामेडिकल संस्थानों और आईटीआई के अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in और ncs.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण कर आवेदन करें। अधिक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.