बरेली, जुलाई 19 -- Bareily News: आंवला। नगर में चल रहे आंवला महोत्सव नुमाइश में जलपरी का प्रदर्शन देखने की भीड़ उमड़ रही है। नगर के अलावा आसपास के गांवों से भी लोग नुमाइश में पहुंच रहे हैं।एक जुलाई से बिसौली बाईपास रोड पर परशुराम चौक के समीप लगी प्रदर्शनी में जलपरी शो आकर्षण का केन्द्र है। इसके अलावा भूत बंगला, क्रास व्हील झूला, टोरा टोरा झूला, मिक्सर झूला का भी लोग, महिलाएं, बच्चें आनन्द ले रहे हैं। मीना बाजार, खिलौनों, खाने की वस्तुओं की भी जमकर खरीदारी की जा रही है। प्रदर्शनी के मालिक नागेन्द्र वर्मा ने बताया कि नुमाईश पांच अगस्त तक चलेगी, गर्मी को देखते हुए यहां जगह-जगह बड़े कूलर लगाये गए है और सुरक्षा के लिए पुलिस भी मौजूद रहती है। यह भी पढ़ें- Mathura News: मुड़िया मेला में भंडारे व प्याऊ के लिए 21 तक करें आवेदन यहां जल परी कैम्प में स...