Bareily News: आंवला गोली कांड में एक रिपोर्ट में नामजद को भेजा जेल
बरेली, नवम्बर 4 -- Bareily News: आंवला। नगर में 17 अक्तूबर को दो पक्षों में हुए विवाद में एक पक्ष ने गोली चलाई थी। इसमें एक राहगीर की भी मौत हो गई। इस मामले में तीन पक्षों की ओर से एफआईआर दर्ज की गई थी। एक रिपोर्ट में नामजद एक आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया। उससे एक तंमचा और दो कारतूस बरामद किए गए हैं। कोतवाल बीनू सिंह ने बताया कि मोहल्ला लठैता में कुछ व्यक्तियों द्वारा एक व्यक्ति को घसीटकर लाठी-डंडों से मारपीट करने संबंधी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। उक्त प्रकरण में पीड़ित सुमित गुप्ता की पत्नी दामिनी गुप्ता ने मोहल्ला लठैता के छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें वादिनी के पति को घेरकर जान से मारने की नीयत से फरसे और लाठी-डंडों से मारपीट करने का आरोप लगाया था। इस मुकदमे में वांछित अभियुक्त तरुण को पहले जेल भेजा जा चुका है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.