Bareily News: आंधी-बारिश के चलते कई ट्रेनें रात हुई प्रभावित, देरी से पहुंचीं
बरेली, अक्टूबर 8 -- Bareily News: बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। बुधवार रात को आई आंधी-बारिश और ओलावृष्टि के चलते ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित हुआ। आला हजरत समेत कई ट्रेनें 6-6 घंटा तक विलंब से पहुंचीं। जिससे यात्रियों को स्टेशनों पर परेशान होना पड़ा। रात वाली ट्रेनें सुबह और सुबह वाली दोपहर को बरेली जंक्शन आईं। ट्रेनों की लेटलतीफी के चलते शाम तक 129 लोगों ने टिकट कैंसिल कराए। रेलवे के अनुसार, बुधवार की शाम को आंधी-पानी और कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि हुई। ऐसे में कुछ सेक्शन में पेड गिरने से ओएचई लाइन क्षतिग्रस्त हो गईं। जिसके कारण ट्रेनें प्रभावित हो गईं। कासगंज-नई दिल्ली आला हजरत एक्सप्रेस बुधवार को नई दिल्ली से समय पर नहीं आई। ऐसे में कासगंज देरी से पहुंची। बरेली आते-आते तीन घंटा लेट हो गई। सुबह 6:35 बजे न आकर 9:35 बजे पहुंची। ट्रेन के लेट आन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.