बरेली, सितम्बर 23 -- Bareily News: नवाबगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव की आंगनबाड़ी कार्यकत्री ने भाजपा कार्यकर्ता समेत तीन लोगों पर घर में घुसकर छेड़छाड़, मारपीट और गला दबाकर जान से मारने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। घटना की रिपोर्ट आंगनबाड़ी कार्यकत्री की ओर से थाना नवाबगंज में दर्ज कराई गयी है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्री के पति बरेली के एक अस्पताल में नौकरी करते हैं। आरोप है कि 18 सितंबर की रात गांव में रहने वाले भाजपा कार्यकर्ता उसके घर में घुस आया और उसे दबोच लिया और उससे अश्लील बातें की। उसने खुद को बचाने के लिए शोर मचाया तो दूसरे कमरे में सो रहे उसके बेटे और बेटी की आंख खुल गई। यह भी पढ़ें- Hardoi News: भाजपा कार्यकर्ता के बेटे को पीटा, थाने में हुआ हंगामा उनके शोर मचाने पर आसपास के लोगों के...