Bareily News: अस्मिता वीमेन सेपकटाकरा स्टेट चैंपियनशिप कल से
बरेली, नवम्बर 26 -- Bareily News: अस्मिता वीमेन सेपकटाकरा स्टेट चैंपियनशिप का आयोजन 27 से 29 नवंबर तक कैंट स्थित साईं स्टेडियम में किया जाएगा। इसमें प्रदेश के 20 जिलों की लगभग 400 महिला खिलाड़ी और 40 ऑफिशियल प्रतिभाग करेंगे। मंगलवार को निजी होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में सेपक टाकरा एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के महासचिव सुमिल एस. सीरिया ने प्रतियोगिता की जानकारी दी। बताया कि 27 नवंबर को दोपहर तीन बजे कैंट सीईओ डॉ. तनु जैन प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगी। आईडीएस शिल्पा गोयल विशिष्ट अतिथि होंगी। 29 नवंबर को शाम चार बजे समापन समारोह में राज्यसभा सांसद श्रुति गंगवार मुख्य अतिथि होंगी। प्रेस वार्ता में एसोसिएशन अध्यक्ष कार्तिक आनंद, विनोद कुमार कुशवाह, साई कोच बीए शर्मा, कोच राम कुमार और सीनियर खिलाड़ी लक्की कुमार मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Bareily New...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.