बरेली, अक्टूबर 25 -- Bareily News: रिठौरा। थाना सीबीगंज के गांव अटरिया निवासी शुभम यादव ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह अपनी स्कॉर्पियो कार प्रतिदिन महेश रेनू अस्पताल के पास रात में पार्क करते थे। बीती रात चोरों ने गाड़ी पर हाथ साफ कर दिया। सुबह लगभग 3 बजे जब सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई, तो कुछ अज्ञात चोर एक सफेद रंग की कार से आए और स्कॉर्पियो चोरी कर ले जाते हुए दिखाई दिए। पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने के बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...