बरेली, अक्टूबर 17 -- Bareily News: बहेड़ी,संवाददाता। असीसी कान्वेंट स्कूल में कैंपस पिकनिक एंड फन फिएस्टा में बच्चों ने उमंग के साथ मस्ती की। उन्होंने झूले झूले और खाना खाया। असीसी कान्वेंट स्कूल में प्रिंसिपल सिस्टर सिंथिया पशान के मार्ग दर्शन में कैंपस पिकनिक एंड फन फिएस्टा का आयोजन किया है। जिसमें स्कूल के बच्चों ने जमकर मस्ती की। इस दौरान उनको काला जादू दिखाकर उनका भरपूर मनोरंजन किया है। उल्लास भरे माहौल में इस दौरान फनी और रोमांचक गेम हुए। स्कूल में विभिन्न प्रकार के झूले लगाए गए। इस पिकनिक को लेकर बच्चों में खासा उत्साह दिखाई दिया। प्रिंसिपल सिस्टर सिंथिया पशान ने कहा कि पढ़ाई के साथ बच्चों का मनोरंजन भी जरूरी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...