बरेली, अगस्त 31 -- Bareily News: फतेहगंज पश्चिमी।मिशन शक्ति और एंटी रोमियो अभियान के तहत पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक पर महिलाओं को देखकर अश्लील हरकतें करने और अभद्र शब्दों के प्रयोग का आरोप है। महिला आरक्षी 29 अगस्त को क्षेत्र में भ्रमण कर महिलाओं और बालिकाओं को सरकारी हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जागरूक कर रही थीं। ब्लॉक तिराहे पर एक युवक महिलाओं को देखकर अश्लील हरकतें एवं अभद्र शब्दों का प्रयोग करते मिला। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम प्रवेश गांव अगरास बताया। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर नोटिस तामील कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...