Bareily News: अश्लील मैसेज भेजने व धमकी का आरोप
बरेली, अक्टूबर 8 -- Bareily News: आंवला। थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक ने सोशल मीडिया पर अश्लीलता फैलाने और फोन पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित आमिर हुसैन ने एसडीएम को शिकायत देकर बताया है कि वह इंस्टाग्राम का उपयोग करता है, आरोप है कि उसके ही गांव युवक अपनी फर्जी या संदिग्ध इंस्टाग्राम आईडी से उसके पास गंदे फोटो और अश्लील मैसेज भेजता है। जब पीड़ित ने इस हरकत का विरोध करने के लिए आरोपी को फोन किया, तो उसने गालियां देने के साथ जान से मारने की धमकी दी। उसने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.