Bareily News: अव्यवस्था के बीच भीड़ में जूझते रहे दिव्यांग
बरेली, जुलाई 28 -- Bareily News: दिव्यांगों की भीड़ शिविर में पहुंची तो व्यवस्था धड़ाम हो गई। बैठने को कुर्सियां कम पड़ गईं तो व्हीलचेयर का भी पता नहीं था। ऐसे में दिव्यांगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सीएमओ कार्यालय का पिछला गेट खोला गया लेकिन वहां खड़े वाहनों की वजह से पैदल चलना भी मुश्किल था। सीएमओ कार्यालय में सोमवार को दिव्यांग प्रमाण पत्र शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में इस बार दिव्यांगों की खासी भीड़ रही। 85 से अधिक दिव्यांग और उनके परिजन शिविर में पहुंचे। भीड़ के चलते वहां की व्यवस्था बेपटरी हो गई। कुर्सियां भर गईं तो दिव्यांग सीढ़ियों और जमीन पर बैठ गए। कई बार अधिकारियों के निर्देश के बाद भी पर्याप्त संख्या में व्हीलचेयर नहीं होने की वजह से पैर से दिव्यांग लोग घिसटते हुए शिविर तक पहुंचे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.