Bareily News: अवैध संबंध में आत्महत्या में जमानत खारिज
बरेली, अगस्त 13 -- Bareily News: बरेली। पत्नी के अवैध संबंध के कारण पति के आत्महत्या करने के मामले में अपर जिला जज सप्तम कुलदीप कुमार की कोर्ट में आरोपी धर्मवीर की जमानत अर्जी को खारिज कर दिया। एडीजीसी क्राइम राजेश्वरी गंगवार ने बताया कि 6 मार्च 2026 को थाना विशारतगंज में गुड़िया ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि उसकी देवरानी सीता गलत चालचलन की थी। सीता अपने पति रामसेवक के साथ बैठकर शराब भी पीती थी। देवरानी सीता के अवैध संबंध गांव के धर्मवीर से हो गये थे। 5 मार्च 2026 को सीता घर के जेवर, नगदी, कपड़ा लेकर अपने प्रेमी धर्मवीर के साथ चली गई। जिससे परेशान होकर रामसेवक ने आत्महत्या कर ली। विशारतगंज पुलिस ने मृतक की पत्नी सीता और उसके प्रेमी धर्मवीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.