बरेली, सितम्बर 2 -- Bareily News: फोटो- अवैध नाले को ढहाती जेसीबी। नवाबगंज। पुलिया को बंद कर बनाए जा रहे अवैध नाले को नगर पालिका परिषद की टीम ने जेसीबी से ढहा दिया।मंगलवार को कस्बे के मोहल्ला बिजौरिया में महाराजा शादी हाल के पास एक प्रापर्टी डीलर सड़क किनारे नाले का निर्माण करा रहा था। इस वजह से पानी के निकास के लिए बनाई गई पुलिया बंद हो गई। इससे बहोरनगला देशनगर और बिजौरिया मोहल्ला का पानी घरों से बाहर निकलने का खतरा पैदा हो गया। मोहल्ले के लोगों ने इसका विरोध किया तो प्रापर्टी डीलर उनसे झगड़ा करने लगा। नाराज सभासद दरवेश्वर सिंह ने एसडीएम सचिन यादव को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। यह भी पढ़ें- Bareily News: नाले का निर्माण करा पुलिया को बंद कर रहा था प्रापर्टी डीलर, राजस्व टीम ने निर्माण रुकवाया मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ...