Bareily News: अवैध तरीके से उर्वरक का भंडारण करने पर दो लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
बरेली, नवम्बर 27 -- Bareily News: फरीदपुर। अवैध तरीके से उर्वरक का भंडारण करने पर पुलिस ने दो लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई जिला कृषि अधिकारी की तहरीर पर फरीदपुर के लौंगपुर गांव के अनेक पाल और बबलू के खिलाफ की है। जिला कृषि अधिकारी ने प्रवर्तन दल के साथ बुधवार को लौंगपुर गांव में छापामारी करके उर्वरक से भरे तीन गोदाम सील किए थे। उर्वरक कालाबाजारी के मामले की जांच इंस्पेक्टर अमित पांडे कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक जिला कृषि अधिकारी को कई दिनों से सूचना मिल रही थी फरीदपुर और उसके आसपास इलाके में अवैध तरीके से उर्वरक की कालाबाजारी की जा रही है। अधिक मूल्य पर उर्वरक बेचे जाने से किसान परेशान हैं। बुधवार को जिला कृषि अधिकारी ऋतुजा तिवारी ने प्रवर्तन दल की टीम के साथ लौंगपुर गांव में छापा मारा था। निरीक्षण के दौरान उन्होंने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.