बरेली, अक्टूबर 18 -- Bareily News: ट्रैक्टर-ट्रॉली ने के पहिए के नीचे आया साइकिल सवार मासूम आए दिन हो रहा अवैध खनन, आबादी क्षेत्रसे ले जाते हैं ट्रैक्टर-ट्राली राजपुर कलां(बरेली), संवाददाता।

तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली से हादसा थाना अलीगंज क्षेत्र के ग्राम हाफिजगंज मजरा अनुरुद्धपुर में अवैध मिट्टी खनन कर तेज रफ्तार से भाग रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने साइकिल सवार एक 10 वर्षीय मासूम को रौंद दिया। बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने भाग रहे चालक और ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। हाफिजगंज मजरा अनुरुद्धपुर निवासी मदनलाल का 10 वर्षीय पुत्र अभिषेक साइकिल से किसी काम के लिए निकला था। वह जैसे ही मुख्य मार्ग पर पहुंचा तभी खनन की मिट्टी से लदी अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे टक्कर मार दी। पहियों की चपेट में आने स...