बरेली, अगस्त 6 -- Bareily News: स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को हरेला में चल रहे अवैध क्लीनिक पर छापा मारा। संचालक मौके से भाग निकला। टीम ने क्लीनिक सील कर दिया है। उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस क्लीनिक पर बीते दिनों गर्भवती का उपचार हुआ था और उसकी मौत हो गई थी। फरीदपुर एमओआईसी डॉ. अनुराग गौतम ने बताया कि अवैध क्लीनिक संचालित होने की सूचना पर टीम भेजी गई। टीम ने हरेला में जांच की तो क्लीनिक संचालित होने का पता चला। टीम वहां पहुंची तो संचालक भाग निकला। शुरूआती छानबीन में पता चला कि क्लीनिक का सीएमओ कार्यालय में पंजीकरण नहीं था। यह भी पढ़ें- Bareily News: स्वास्थ्य विभाग ने झोलाछाप की क्लीनिक को किया सील क्लीनिक सील कर दी गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में चिकित्सा अधिकारी डॉ. कांति भूषण पाठक,...