Bareily News: अवैध अस्पताल मिले तो सीएचसी प्रभारी होंगे जिम्मेदार, कार्रवाई के निर्देश
बरेली, अक्टूबर 23 -- Bareily News: जिले में बिना पंजीकरण चल रहे अवैध अस्पतालों में आए दिन मरीजों की मौत की घटनाओं को जिलाधिकारी ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में अवैध अस्पतालों पर सख्ती करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कहा कि बिना पंजीकरण के अस्पताल संचालित मिले तो संबंधित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के प्रभारी चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की मासिक समीक्षा बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विश्राम सिंह को निर्देशित किया कि जिले में कोई भी अस्पताल बिना पंजीकरण के संचालित न हो। स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही और शासन की योजनाओं की प्रगति में कमी मिलने पर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.