Bareily News: अलीगंज से चादर का जुलूस बरेली रवाना
बरेली, अगस्त 8 -- Bareily News: अलीगंज। आला हजरत उर्स मुबारक के मौके पर शुक्रवार को अलीगंज व खैलम से चादर का जुलूस बरेली के लिए रवाना हुआ। जुलूस की शुरुआत अजहरी गली से हुई, जो फकीराबाद होते हुए कर्बला स्थित रोशन शाह दादा मियां की मजार पर पहुंचा। इसके बाद जुलूस मेन मार्केट से गैनी रोड होते हुए बरेली के लिए रवाना हुआ। जुलूस में सैकड़ों लोग शामिल हुए। जगह-जगह फूल बरसाकर स्वागत किया। थाना प्रभारी जगत सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। इस दौरान ग्राम प्रधान शाकिर खान, असलम कुरैशी, आफाक आलम बेग, फईम इदरीशी, शाकिर कुरैशी, यूसुफ हुसैन, शब्बू खान सहित अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Bareily News: चादर का जुलूस लेकर पैदल रवाना हुए अकीदतमंद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.