Bareily News: अलीगंज में एंटीकरप्शन टीम ने की पूछताछ
बरेली, अक्टूबर 1 -- Bareily News: अलीगंज। बैंक शाखा पर लोन के नाम पर घूस लेने के आरोप में एक प्राइवेट कर्मचारी से एंटीकरप्शन टीम ने पूछताछ की है। कस्बे की बैंक शाखाओं में किसानों से सांठगांठ के लिए दलाल लगे हैं। एक शाखा में एक व्यक्ति से बझेड़ा गांव के केसीसी धारक से लोन पास करने के लिए कुछ लेनदेन की बात हुई थी। बुधवार देर शाम एंटीकरप्शन की टीम ने उस व्यक्ति से पूछताछ की है। शाखा प्रबंधक ने बताया कि टीम आई थी देर रात तक एक व्यक्ति से पूछताछ करती रही। शाम तक कोई भी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.