Bareily News: अलखनाथ चैलेंजर्स और वनखंडीनाथ हीरोज की जीत
बरेली, नवम्बर 27 -- Bareily News: मनीष क्रिकेट अकादमी, ठिरिया रोड कैंट में चल रहे अंडर-12 मिनी आईपीएल सीजन-दो के चौथे दिन दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में अलखनाथ चैलेंजर्स ने त्रिवटीनाथ किंग्स को 5 विकेट से हराया। त्रिवटीनाथ किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम 170 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम के राज यादव के 68 रन और अंश के 47 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में शिवाय और गौरव ने 3-3 विकेट लिए। इसके जबाव में अलखनाथ चैलेंजर्स ने 28.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। इस मुकाबले में गौरव और अक्षत को संयुक्त रूप से मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मुकाबले में तपेश्वरनाथ लायंस टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 43 रन पर सिमट गई। वनखंडीनाथ हीरोज ने मात्र 7 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.