Bareily News: अलखनाथ चैलेंजर्स और त्रिवटीनाथ किंग्स फाइनल में पहुंची
बरेली, नवम्बर 30 -- Bareily News: बरेली। ठिरिया रोड कैंट स्थित मनीष क्रिकेट एकेडमी में चल रहे अंडर-12 मिनी आईपीएल सीजन-2 में रविवार को अलखनाथ चैलेंजर्स और त्रिवटीनाथ किंग्स सेमीफाइनल मुकाबले जीतकर फाइनल में पहुंच गईं। पहले सेमीफाइनल में पशुपतिनाथ वॉरियर्स पहले बल्लेबाजी कर 123 रन पर ऑलआउट हो गई। जबाव में अलखनाथ चैलेंजर्स ने 22 ओवर में लक्ष्य हासिलकर विजेता बनी। दूसरे सेमीफाइनल में त्रिवटीनाथ किंग्स ने वनखंडीनाथ हीरोज को 119 रनों से हरा दिया। टूर्नामेंट सचिव पंकज यादव ने बताया कि सोमवार को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.