बरेली, नवम्बर 21 -- Bareily News: बरेली। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के संस्थापक अलंकार अग्निहोत्री ने शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए 40 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान किया। बरेली कैंट से आलोक तिवारी, बिथरी से अनिल कुमार सिंह, बरेली शहर से अनुराग शर्मा, आंवला से दलवीर सिंह यादव को टिकट दिया गया है। बदायूं की दातागंज से सुधांशु कुमार शर्मा, शाहजहांपुर से विमल सिंह को मैदान में उतारा गया है। बरेली में सिटी मजिस्ट्रेट रहे अलंकार ने इस्तीफा देने के बाद पार्टी का गठन किया था। शासन ने उन्हें निलंबित कर दिया था। उनके खिलाफ विभागीय जांच जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...