बरेली, अगस्त 25 -- Bareily News: स्वालेनगर स्थित अर्बन अस्पताल की ओटी और पैथलाजी पर लगी सील तोड़कर चिकित्सकीय कार्य करने वाले संचालक पर अब विधिक कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है। शिकायत मिलने पर अधिकारियों ने अस्पताल का निरीक्षण किया था और मानक पूरे न होने पर ओटी-पैथलाजी सील कर दी थी। दोबारा अधिकारी पहुंचे तो पता चला कि ओटी-पैथलाजी की सील ही तोड़ दी गई थी। अब अस्पताल संचालक फैय्याज अहमद को सीएमओ ने नोटिस देकर मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी दी है। सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह के निर्देश पर डिप्टी सीएमओ डॉ. लईक अंसारी और डॉ. अजय कुमार की टीम ने बीते 31 जुलाई को अर्बन अस्पताल का निरीक्षण किया था। उस समय आईसीयू में 8-10 मरीज और एचडीयू में 4-5 मरीज भर्ती थे। लेकिन मौके पर अस्पताल के पैनल में सम्मिलित कोई डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ मौजूद नहीं था। अस्पताल...