बरेली, अक्टूबर 26 -- Bareily News: बरेली। जौनपुर में चल रही सब जूनियर बालिका स्टेट फुटबाल चैंपियनशिप में बरेली मंडल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अयोध्या मंडल को 4-0 से हरा दिया। बरेली की अराध्या चौधरी ने शानदार खेल दिखाते हुए तीन गोल दागे जबकि संध्या ने एक गोल किया। मुकाबले के पहले हाफ में बरेली की टीम ने रक्षात्मक रणनीति अपनाई और अपना ऊर्जा को बचाकर रखा। टीम के कोच अविनाश शर्मा ने बताया कि दूसरे हाफ में टीम ने आक्रामक खेल दिखाया। अराध्या चौधरी ने लगातार तीन गोल कर टीम को मजबूत बढ़त दिलाई। वहीं संध्या ने एक गोल कर जीत का अंतर 4-0 कर दिया। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: बालिका फुटबाल चैंपियनशिप में बरेली और सहारनपुर की हुई जीत बरेली की इस जीत में खिलाड़ियों के बेहतर तालमेल और शानदार खेल की अहम भूमिका रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...