बरेली, जुलाई 13 -- Bareily News: ‎बरेली। सोमवार को बिथरी चैनपुर विधायक डॉ. राघवेन्द्र शर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा आदेश प्रताप सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अरविन्द सिंह चौहान, एसडीएम सदर प्रमोद कुमार आदि ने एक पेड़ मां के नाम रोपित किया। ‎अतिथियों ने पौधरोपित करने के बाद उपस्थित लोगों और पूर्व माध्यमिक विद्यालय वारी नगला के बच्चों को अपने चारों ओर के पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए रोपित पौधों की सुरक्षा हेतु शपथ दिलाई और अधिक से अधिक पौधरोपित कर अपनी ग्राम पंचायत को स्वच्छ और हरा भरा रखने को प्रेरित किया। इस दौरान ग्राम प्रधान शिव कुमार पटेल, पूर्व माध्यमिक विद्यालय वारी नगला के प्रधानाध्यापक डॉ. विनोद कुमार शर्मा, धर्मेन्द्र पटेल आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। यह भी पढ़ें- Balrampur News: पौधरोपण से पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश यह भी पढ़...