Bareily News: अमावस्या पर मां काली की हुई पूजा
बरेली, अगस्त 14 -- Bareily News: इज्जतनगर रेलवे स्टेशन के सामने कालीबाड़ी स्थित दादू मंदिर में गुरुवार को अमावस्या की रात मां काली की पूजा धूमधाम से संपन्न हुई। पुरोहित गुरु पद चक्रवर्ती ने मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधान से पूजा कराई। इसमें बड़ी संख्या में भक्त और श्रद्धालु शामिल हुए और मां काली का आशीर्वाद प्राप्त किया। ध्रुव चटर्जी ने बताया कि उत्तराखंड सरकार में मत्स्य विभाग के उपाध्यक्ष एवं दर्जा राज्यमंत्री उत्तम दत्ता भी मंदिर पहुंचे और मां काली की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.