बरेली, अगस्त 4 -- Bareily News: एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय का 24वां दीक्षांत समारोह चार अगस्त मंगलवार को है। दीक्षांत को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। बारिश को देखते हुए भी व्यवस्थाएं की गई हैं। इसके अलावा पूर्व में जारी 82 टॉपर्स की सूची को अपडेट किया गया है। अब दीक्षांत समारोह में कुल 85 टॉपर्स को गोल्ड मेडल मिलेंगे। इसमें एमए संस्कृत की दो संयुक्त टॉपर शामिल हैं। दोनों ही टॉपर अमरोहा को श्रीमद दयानंद कन्या गुरुकुल महाविद्यालय चोटीपुरा की प्रियांशी व अंजली हैं। दोनों के अंक सामान होने के कारण दोनों को संयुक्त टॉपर बनाया गया है। इसके अलावा बरेली कॉलेज के एमलिब की आशी यादव व बीलिब के संतोष कुमार का नाम शामिल किया गया है। डिजीलॉकर में कुलाधिपति अपलोड करेंगी डिग्री

दीक्षांत समारोह में दीक्षांत समारोह में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के ...