बरेली, अक्टूबर 16 -- Bareily News: फरीदपुर.. फोटो फरीदपुर, संवाददाता। भुता पुलिस ने पऊनंगला से कुआंडांडा जाने वाले रास्ते पर नहर की पुलिया के पास से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 450 ग्राम अफीम, 315 बोर का एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार शुक्रवार को भुता के उपनिरीक्षक अजय शर्मा पुलिस टीम के साथ कुआंडांडा चौकी क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि नहर की पुलिया के पास दो व्यक्ति अफीम लेकर खड़े हैं, जबकि तीसरे के पास तमंचा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों के पास से अफीम और तमंचा बरामद पुलिस ने गिरफ्तार ...