Bareily News: अपहरण का आरोपी एलएलबी छात्र गया जेल
बरेली, नवम्बर 6 -- Bareily News: कोतवाली क्षेत्र से कोचिंग जा रही छात्रा का अपहरण करने के आरोपी एलएलबी छात्र को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी ऋषभ उर्फ शिव प्रताप सिंह भमोरा के गांव बिछुरइया का निवासी है। वह 26 अक्तूबर को कोचिंग जा रही छात्रा का बाइक से अपहरण कर ले गया था। रोकने की कोशिश करने पर ऋषभ ने छात्रा के साथी छात्रों से मारपीट की थी। इस मामले में कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इंस्पेक्टर राजीव सिंह ने बताया कि तीन-चार दिन पहले छात्रा को उज्जैन जीआरपी ने बरामद कर पुलिस को सौंप दिया था। छात्रा का आरोप था कि ऋषभ अपने साथियों संग जबरन अपहरण कर ले गया था। ट्रेन में पुलिस दिखी तो वे छोड़कर भाग गए और वह उज्जैन पहुंच गई। गुरुवार को आरोपी को ऋषभ उर्फ शिव प्रताप सिंह को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.