बरेली, अक्टूबर 9 -- Bareily News: पूर्वोत्तर रेलवे के अपर महाप्रबंधक विनोद कुमार शुक्ल ने अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. यूएस नाग की उपस्थिति में मंडल रेलवे चिकित्सालय इज्जतनगर में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया। अपर महाप्रबंधक ने रेलवे चिकित्सालय में मेजर एवं माइनर ऑपरेशन थियेटर, आईसीयू, सर्जिकल वार्ड, अधिकारी एवं स्पेशल केबिन, महिला एवं पुरुष वार्ड, दवा वितरण काउंटर तथा उप औषधि भंडार का निरीक्षण करते हुए वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं एवं स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...